हल्द्वानी में गैस की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा: बनभूलपुरा में अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, आरोपी फरार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के घास मंडी इलाके में घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी का बड़ा खेल सामने आया है। पूर्ति विभाग की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर, छोटे सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक कांटे बरामद किए गए। हालांकि, पूछताछ के दौरान आरोपी टीम को चकमा देकर फरार हो गए।


जानकारी के अनुसार 8 मार्च की सुबह पूर्ति निरीक्षक जगमोहन सिंह नेगी और गौरव जोशी ने मुखबिर की सूचना पर घास मंडी के लाइन नंबर-7 स्थित मैसर्स दिल्ली पावर टूल्स में छापा मारा। निरीक्षण के दौरान मौके से 14.2 किलो का एचपी कंपनी का घरेलू गैस सिलेंडर, अवैध रिफिलिंग पाइप उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा, छह छोटे गैस सिलेंडर और तीन छोटे सिलेंडर बर्नर सहित बरामद किए गए।मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम मो. मुसेब निवासी संतरा लाइन नंबर-8 बनभूलपुरा बताया, लेकिन वह गैस रिफिलिंग से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ के दौरान वह टीम को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। विभाग ने बरामद सामान को सील कर थाना बनभूलपुरा में जमा करा दिया।
दुकान में मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम शिवम बताया और दावा किया कि यह अवैध रिफिलिंग का काम शादाब करता है। शादाब को बुलाने के बहाने शिवम भी मौके से फरार हो गया। पूर्ति विभाग के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरना आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 और एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर 2000 का स्पष्ट उल्लंघन है। विभाग ने मो. मुसेब, शिवम और शादाब के खिलाफ तहरीर दी है।


बनभूलपुरा कोतवाल डी.एस. फर्त्याल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है। हेडिंग बना कर दे