मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि जाम, भीड़ समेत हर आपात स्थिति की सूचना यात्रियों को व्हाट्सऐप पर तुरंत दी जाए। किराए को लेकर भी श्रद्धालुओं के लिए इस बार राहत भरी खबर है।
चार धाम यात्रा में जाम की सूचना यात्रियों को व्हाट्सएप पर मिलेगी। साथ ही आपात स्थिति में यात्रा रोकने का समय तय करने का अधिकार कमिश्नर गढ़वाल को होगा। उन्होंने यात्रा के लिए सोप जारी करने के निर्देश दिए । साथ ही यात्रा मार्ग पर पशुओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा।
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गुरुवार को यात्रा तैयारी की समीक्षा की । बैठक में निर्देश दिए गए कि जाम, भीड़ समेत हर आपात स्थिति की सूचना यात्रियों को व्हाट्सएप पर तुरंत दी जाए । उन्होंने एक सप्ताह में इसकी प्रगति रिपोर्ट भी तालाब की ।
उन्होंने कहा कि डीएम चमोली रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी सभी विभागों एजेंटीयों स्टेक होल्डर्स के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्थाओ को दुरुस्त बनाए। पिछले सालों की अनुभव चुनौतियों की समीक्षा की जाए भीड़ प्रबंधन के लिए व्यावहारिक प्लान तैयार किया जाए उन्होंने निर्देश दिए की प्रमुख स्थलों पर कर कोड अंकित किया जाए जिससे यात्रियों को संबंधित स्थान समेत आसपास की महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके।
चार धाम यात्रा का किराया नहीं बढ़ेगा
चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बार रात भारी खबर है संयुक्त स्टेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने यात्रा किराए में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं करने का निर्णय लिया है गुरुवार को समिति से जुड़े 10 परिवहन कंपनियों की बैठक में यह सहमति बनी ऋषिकेश से परिवहन कंपनियों की करीब 2200 बसे चार धाम के लिए संचालित होती है।
संयुक्त स्टेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष भास्करानंद भारद्वाज ने कहा कि इस बार संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने चारधाम यात्रा किराया नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है यात्रा पर आने वाले 70% से अधिक यात्री बसों से यात्रा करते हैं 10 परिवहन कंपनियों की 2200 बसे यात्रा में संचालित होती है। चार धाम यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना समिति का उद्देश्य है।
चारधाम यात्रा किराया
चार धाम यात्रा के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार से अलग-अलग किराया है ऋषिकेश से एक धाम का किराया 1680 रुपए, दो धाम 2480 रुपए, तीन नाम 3480 रुपए और चार धाम 4250 है जबकि हरिद्वार से यही किराया क्रमशः 1900, 2690,3680 रुपए और 4450 रुपए तक तक किया गया है यात्री अपनी इच्छा और सुविधा के अनुसार 1 2 3 या सभी चार धाम का चयन कर सकते हैं। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था कार्यालय में कोटेशन से जुड़ी जीएमओ ,डीजीएमओ ,यातायात गढ़वाल मंडल, कांट्रैक्ट कैरिज, रूपकुंड, सीमांत सहकारी संघ, दून वैली कांट्रैक्ट कैरिज, गढ़वाल मोटर्स यूजर्स गढ़वाल ,बहुद्देशीय हरिद्वार वेलफेयर बस सेवा ने रोटेशन अध्यक्ष भास्करानंद भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक की। जिसमें इस साल भी चारधाम किराया नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया गया ।यह भी तय किया गया है की उत्तराखंड में रजिस्टर्ड सभी बसें व्यवस्था के अंतर्गत संचालित होंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
