मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में आज होगी अहम कैबिनेट बैठक, बजट सत्र से पहले कई महत्वपूर्ण विधेयकों को मिल सकती है मंजूरी

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पूर्व होने वाली इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में विधानसभा में प्रस्तुत किए जाने वाले कई महत्वपूर्ण विधेयकों और विभागीय प्रतिवेदनों को कैबिनेट की मंजूरी दी जा सकती है। प्रदेश सरकार आगामी 9 मार्च से गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण में विधानसभा का बजट सत्र आयोजित करने जा रही है।
बजट सत्र के दौरान कई अहम विधेयकों पर चर्चा संभावित है, जिनमें समान नागरिक संहिता संशोधन विधेयक प्रमुख माना जा रहा है। इस संशोधन विधेयक में विभिन्न अपराधों के लिए दंड अवधि निर्धारित किए जाने का प्रावधान शामिल है। कैबिनेट इस संशोधन को पूर्व में स्वीकृति दे चुकी है और अब इसे विधेयक के रूप में सदन में प्रस्तुत करने की औपचारिक अनुमति दी जानी है।


इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन भी विधानसभा सत्र में पेश किए जाएंगे, जिनके लिए कैबिनेट की मंजूरी आवश्यक होती है।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के राज्य बजट को भी अंतिम स्वीकृति मिलने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि बजट सत्र के दौरान प्रदेश के विकास, वित्तीय प्रबंधन और नीतिगत मुद्दों पर व्यापक चर्चा देखने को मिल सकती है।