जनपद हरिद्वार के थाना झबरेड़ा में नाली विवाद में हंगामा, 5 आरोपी गिरफ़्तार,

खबर शेयर करें 👉

झबरेड़ा। थाना झबरेड़ा क्षेत्र के ग्राम खजुरी में रास्ते की पानी की नाली को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग सड़क पर उतर आए और हो-हल्ला करते हुए फसाद की स्थिति उत्पन्न करने लगे।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने संबंधित व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने तो पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार मोहित, मंगता, मेनपाल, उस्मान और आबाद द्वारा सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव किया जा रहा था। सभी आरोपियों को आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

मोहित पुत्र नकली, निवासी ग्राम खजुरी,मंगता पुत्र नकली, निवासी ग्राम खजुरी,

मेनपाल पुत्र नकली निवासी खजुरी,उस्मान पुत्र इरफान,

आबाद पुत्र इरफान बताए गए हैं। पुलिस टीम में

उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार,

अपर उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह,

कांस्टेबल बसंत कुमार,

हेड कांस्टेबल अंकित कुमार शामिल रहे।