महिला ने पूर्व किरायेदार पर लगाए 25 लाख की धोखाधड़ी के आरोप : पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार, एक्टिवा लौटाने से भी किया इनकार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। वसंत विहार थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पूर्व किरायेदार पर करीब 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी, एक्टिवा स्कूटर हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने थाना वसंत विहार में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधानसभा की देवतुल्य जनता को पूर्व सैनिक व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी का विजयदशमी संदेश— अहंकार और अन्याय चाहे कितने भी शक्तिशाली हो, अंततः विजय सत्य और धर्म की ही होती है

पहले जीता परिवार का भरोसा

पुलिस के अनुसार रजत एन्क्लेव मिलन विहार निवासी बीना गुप्ता ने बताया कि दो-तीन वर्ष पहले श्रीकांत गहरवाल निवासी हसन अलीपुर हरिद्वार उनके यहां किराये पर रहने आया था। इस दौरान उसने परिवार का विश्वास जीत लिया और कथित तौर पर अलग-अलग बहानों से लगभग 25 लाख रुपये ले लिए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में भवनकर वृद्धि पर पूर्व सैनिक व न0 प0 चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी ने सुनीं आपत्तियां, 50 से अधिक आवेदनों का किया निस्तारण

महिला का आरोप है कि आरोपित ने उनके आभूषण भी गिरवी रखवा दिए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित उनका काले रंग का एक्टिवा स्कूटर (संख्या UK07FL0284) मांगकर ले गया, जिसे आज तक वापस नहीं किया। कई बार पैसे और स्कूटर लौटाने की मांग करने पर आरोपित टालमटोल करता रहा और अब कथित रूप से मारपीट कर जान से मरवाने की धमकी दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि में एक ओर कन्या पूजन, दूसरी ओर मासूम की दर्दनाक मौत; कार के नीचे मिली थी नवजात

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad