लालकुआँ (उत्तराखंड)। National Highway 109 पर लालकुआँ पुल के नीचे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो सांड आपस में भिड़ गए। अचानक सड़क के नीचे शुरू हुआ तांडव सड़क के बीचों-बीच आ गया तांडव से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई और थोड़ा जाम लग गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों सांड तेज रफ्तार से एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे और लड़ते-लड़ते सड़क के बीच आ पहुंचे। इसी दौरान उधर से गुजर रही एक थार कार अचानक सामने आए इस नज़ारे से चौंक गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ब्रेक लगाए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कार सवार बाल-बाल बच गए।
घटना के दौरान करीब कुछ मिनट तक यातायात प्रभावित रहा।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हाईवे और बाजार क्षेत्र में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या लगातार हादसों को न्योता दे रही है। पहले भी इस मार्ग पर मवेशियों के कारण दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
