(उधम सिंह नगर) कोतवाली गदरपुर में ‘थाना दिवस’ का आयोजन, प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने सुनीं जनसमस्याएं

खबर शेयर करें 👉

प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक द्वारा बताया गया कि उच्चाधिकारी गणों से प्राप्त दिशा निर्देशों के क्रम में कोतवाली गदरपुर में दिनांक 25.1.2026 को ,थाना दिवस का आयोजन, आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

जिला जनपद उधम सिंह नगर में गदरपुर कोतवाली परिसर में बुधवार को “थाना दिवस” का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक श्री संजय पाठक द्वारा कोतवाली में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। अधिकतर शिकायतें आपसी रंजिश, पारिवारिक विवाद और राजस्व संबंधी मामलों से जुड़ी रहीं। संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान के आदेश दिए।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि थाना दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनना और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों पर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन मानस और पुलिस के बीच समन्वय बनाकर विवादों का स्थायी समाधान कराने पर भी जोर दिया गया।
थाना दिवस के आयोजन से लोगों में विश्वास बढ़ा है और उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच मिला है। स्थानीय नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन से नियमित रूप से ऐसे आयोजन करने की मांग की। थाना दिवस पर एस.आई. नरेश पन्त, एस.आई. मोहन बोरा, ए एस आई चंदन प्रकाश , कांस्टेबल गायत्री रावत मौजूद रहे