लालकुआँ में ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’: लगभग 380 बाहरी लोगों का सत्यापन, 25 के चालान

खबर शेयर करें 👉

लालकुआँ में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और बाहरी व्यक्तियों की निगरानी के उद्देश्य से पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में डोर-टू-डोर चेकिंग कर बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का सत्यापन किया गया।
पुलिस टीम ने बाहरी लोगों का भौतिक सत्यापन करते हुए उनके मूल निवास और आपराधिक पृष्ठभूमि की भी जांच की। बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों और प्रतिष्ठान स्वामियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान अब तक लगभग 380 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा चुका है, जबकि बिना जांच किरायेदार रखने के मामले में लगभग 25 लोगों के चालान किए गए हैं।
लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत पुलिस टीमों ने अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर सत्यापन अभियान चलाया।
नैनीताल जिले के पुलिस अधीक्षक मंजू नाथ टीसी के निर्देश पर यह अभियान लालकुआं कोतवाली के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित किया गया।


सत्यापन अभियान में एडिशनल एस.आई. डी एन सती, कॉन्स्टेबल आनंद पूरी, कॉन्स्टेबल दयाल नाथ , कॉन्स्टेबल रीना गंगवार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।