लालकुआं। राशन कार्ड बनवाने या उसमें किसी प्रकार का संशोधन कराने की योजना बना रहे लोगों को अगले कुछ दिनों तक इंतजार करना होगा।
शासन की ओर से वर्तमान में संचालित राशन कार्ड प्रबंधन प्रणाली को नई एकीकृत प्रणाली में स्थानांतरित किया जा रहा है। इस तकनीकी प्रक्रिया के चलते 26 फरवरी से 7 मार्च तक राशन कार्ड से संबंधित सभी ऑनलाइन कार्य स्थगित रहेंगे। पूर्ति निरीक्षक लालकुआं मोहित कठायत ने बताया कि वर्तमान आरसीएमएस पोर्टल को नई यूआरसीएमएस प्रणाली में माइग्रेट किया जा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
