देहरादून में बड़ा हादसा, फर्नीचर वर्कशॉप में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप,आधा दर्जन फायर टेंडर ने पाया आग पर काबू देखे वीडियो:

खबर शेयर करें 👉

देहरादून में बीती रात एक फर्नीचर वर्कशॉप में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। करीब आधा दर्जन फायर टेंडर आग बुझाने के कार्य में जुटे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। देखे वीडियो –