लालकुआं-हल्दूचौड़ में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, छात्र लाठीचार्ज के विरोध में फूंका शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला (देखे वीडियो)

खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौड़। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में आक्रोश की ज्वाला उत्तराखंड तक पहुंच गई है। इसी क्रम में हल्दूचौड़ और लालकुआं मुख्य बाजार में वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल के नेतृत्व में युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता में गौला नदी के भू-कटाव प्रभावित क्षेत्रों का लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किया निरीक्षण


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल के साथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन पांडे, प्रमोद कलोनी, सभासद भुवन पांडेय, सभासद योगेश उपाध्याय, ग्राम प्रधान रमेश जोशी, पूर्व सभासद हेमंत पांडेय, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु कबड़वाल, नरेश चौधरी, गिरधर बम, पूर्व ग्राम प्रधान हरेंद्र असगोला, छात्र नेता राजा धामी, नवीन बिष्ट ‘नब्बू’, खजान आर्या, प्रतीक जोशी, दीपक रौतेला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय युवा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ सोयाबीन फैक्ट्री में ध्वस्तीकरण या खनन का खेल? SDM रेखा कोहली ने किया निरीक्षण, पत्रावली तलब; तीन माह बाद जेई की तैनाती, गहरी खुदाई से मलबे के निस्तारण और CCTV फुटेज तक होगी पड़ताल


प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए हेमवती नंदन दुर्गापाल ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य, रोजगार और शिक्षा से जुड़े बुनियादी सवालों का जवाब देने के बजाय सरकार उन पर बर्बरता से लाठियां बरसा रही है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं की आवाज दबाना और संसद में विपक्ष के नेता के साथ ऐसा रवैया अपनाना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में मां की गोद नसीब होने से पहले ही छूटा साथ, नवजात के जन्म के बाद महिला की मौत; तीन मासूमों के सिर से उठा साया,उपचार व्यवस्था पर उठे सवाल


दुर्गापाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के प्रत्येक छात्र और युवा के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा नागरिकों और युवाओं के संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad