नैनीताल में “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान तेज, चेकिंग के दौरान अल्टो कार से चरस बरामदएसएसपी मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में भीमताल पुलिस की सफलता, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। जनपद नैनीताल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन” को साकार करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भीमताल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र एवं सीओ नैनीताल/भवाली श्री रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक भीमताल श्री राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 25 फरवरी 2026 को भीमताल क्षेत्र के चॉफी रोड वन विभाग बैरियर के पास चेकिंग के दौरान धानाचूली बैंड की ओर से आ रही अल्टो कार संख्या UK06K4585 को रोका।
वाहन की तलाशी लेने पर कार सवार चार युवकों के कब्जे से कुल 434 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर वाहन को सीज कर दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
राजेन्द्र सिंह नगरकोटी (27 वर्ष)
निवासी – फतेहपुर मुझरौड़ा, थाना मुखानी, जिला नैनीताल
बॉबी नगरकोटी (24 वर्ष)
निवासी – फतेहपुर मेन, थाना मुखानी, जिला नैनीताल
नीतीश नगरकोटी (30 वर्ष)
निवासी – फतेहपुर मुझरौड़ा, थाना मुखानी, जिला नैनीताल
शिवांश रावत (23 वर्ष)
निवासी – भट्ट कॉलोनी, थाना मुखानी, जिला नैनीताल
अभियुक्तों के विरुद्ध थाना भीमताल में मु0अ0सं0 09/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी
434 ग्राम अवैध चरस
अल्टो कार संख्या UK06K4585
गिरफ्तारी टीम
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव
उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह
का0 बलजीत सिंह
का0 विरेन्द्र कुमार गोले
का0 शैलेन्द्र कुमार
का0 सतीश सिंह राणा
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर नशे के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा। “ड्रग फ्री देवभूमि” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पुलिस पूरी सतर्कता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।