लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में “नशामुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत नैनीताल पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में लालकुआं पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 300 अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को भी दबोच लिया गया।
300 नशीले इंजेक्शन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अवैध नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सुभाषनगर बैरियर के पास से मोहम्मद रफी पुत्र शकील अहमद, निवासी वार्ड नं. 14 उजालानगर बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से—
Avil इंजेक्शन – 150 अदद
Buprenorphine Injection IP – 150 अदद
कुल – 300 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।
इस संबंध में कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 38/26, धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ कोतवाली किच्छा में एफआईआर संख्या 82/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पूर्व में दर्ज है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह यह इंजेक्शन बहेड़ी फाटक, बरेली निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर लाया था। इसके आधार पर मामले में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस टीम में शामिल रहे
उपनिरीक्षक शंकर नयाल, कांस्टेबल गणेश गिरी, कांस्टेबल कुबेर राणा, कांस्टेबल संतोष बिष्ट (एसओजी), कांस्टेबल भूपेंद्र ज्येष्ठा (एसओजी)।
लंबे समय से फरार वारंटी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
इसी अभियान के तहत लालकुआं पुलिस ने न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में एक लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को भी गिरफ्तार किया।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशानुसार वारंटियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी के अभियान के तहत पुलिस टीम ने फौजदारी वाद संख्या 257/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम में फरार चल रहे वारंटी बलजिंदर सिंह उर्फ बन्टी पुत्र प्रेम सिंह, निवासी ग्राम हरिपुर लच्छी, लालकुआं, उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की।
वारंटी गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे
उपनिरीक्षक शंकर नयाल, कांस्टेबल गुरमेज सिंह, कांस्टेबल कुबेर राणा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
