श्रीनगर गढ़वाल-कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने एक युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ श्रीनगर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर अनुज कुमार ने बताया कि बीते 15 फरवरी को पीड़िता के भाई ने कोतवाली पहुंचकर अपनी बहन के साथ मनीष चन्द्र नामक व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर काली कमली धर्मशाला,ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने की तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि उसकी बहन जो कि मानसिक रुप से कमजोर व मंदबुद्धि है को यह युवक बहला फुसलाकर काली कमली धर्मशाला श्रीनगर में ले गया। जहां युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बताया कि युवक की पहचान मनीष चन्द्र ग्राम मनोडा पोस्ट नारायणबगड़ थाना थराली जनपद चमोली के रूप में हुई है।
बताया कि जांच के दौरान प्रकाश में आया कि घटना के दिन काली कमली धर्मशाला से भागने के प्रयास में अभियुक्त ऊंचाई से कूद गया, जिससे उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। जिसे उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती किया गया। सीओ अनुज ने बताया कि मंगलवार को आरोपी को बेस अस्पताल श्रीकोट से डिस्चार्ज किया गया। जहां उसने फिर से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस द्वारा अस्पताल परिसर में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि आरोपी युवक को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पौड़ी भेजा गया है। पुलिस टीम में महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी सकलानी, हरीश लिंगवाल, विनोद आदि मौजूद थे
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
